फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: लड़की भगाने के मामले में नाबालिग को तालिबानी सजा, निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया, चार हिरासत में

Fri, 16 Jan 2026 09:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में एक नाबालिग को लड़की भगाने के पुराने मामले में लड़की के परिजनों द्वारा दी गई शर्मनाक सजा के बाद पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर चार लोगों को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि नाबालिग इस मामले में पहले ही सुधार गृह भेजा जा चुका था।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ लोगों ने लड़की भगाने की बात को लेकर एक नाबालिग को तालिबानी सजा दे डाली। लोगों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसे निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंवासा क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग लड़के का एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के घर से भाग जाने के बाद लड़की के परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़का अपनी मां के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पहले जमकर मारपीट की। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए गए। जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसके हाथ रस्सी से बांधकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक निर्वस्त्र अवस्था में शहर में घुमाया गया। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि नाबालिग को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में थाना पंवासा में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इस दौरान सड़क पर सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर उसे बचाने की कोशिश नहीं की। लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

ये भी पढ़ें: Guna News: गुना में हाईवे पर नीलगाय ने कार पर लगाई छलांग, मां की गोद में मासूम बच्ची की मौत
विज्ञापन


पंवासा क्षेत्र में रहने वाला पीड़ित नाबालिग अपनी मां के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा और बताया कि शुक्रवार दोपहर लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पहले जमकर मारपीट की। फिर कपड़े फाड़कर रस्सी से बांधकर शहर में घुमाया गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह पहले शंकरपुर में रहता था और पास में रहने वाली लड़की से प्रेम करता था। करीब तीन महीने पहले वह लड़की को लेकर घर से भाग गया था। बाद में दोनों को पंवासा थाना ले जाया गया, जहां से लड़के को जेल और लड़की को सुधार गृह भेजा गया। इस दौरान आरोपी पक्ष ने उसके घर में तोड़फोड़ भी की थी। जेल से छूटने के बाद वह अपनी अपाहिज मां के साथ देवास चला गया था और गुरुवार को मां की तबीयत खराब होने पर वह उज्जैन पैसे लेने आया था, तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। एडिशनल एसपी ने पुष्टि की कि आरोपियों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है और अन्य पर भी कार्रवाई हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें