फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सीएम मोहन यादव के निर्देशों का शहर में शुरू हुआ पालन, धर्म स्थलों से हटने लगे लाउड स्पीकर

Fri, 15 Dec 2023 03:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशों का उज्जैन शहर में पालन शुरू हो गया है। धर्म स्थलों से लाउड स्पीकर हटाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन
हटने लगे लाउड स्पीकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउड स्पीकर/डीजे/संबोधन प्रणाली) के अनियंत्रित व नियम विरूद्ध प्रयोग पर नियंत्रण/कार्रवाई हेतु जारी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन


इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा शहर व ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सभी धर्म/समाज के गुरु व प्रतिनिधियों की बैठक ली। गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश की जानकारी साझा करने हेतु निर्देशित किया गया। उज्जैन शहर/ग्रामीण क्षेत्रों के नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारीगण द्वारा हिंदू, मुस्लिम एवं सिख समाज के धर्म गुरुओं/प्रतिनिधियों की बैठक ली।

साथ ही सभी धार्मिक प्रतिनिधियों को अपने-अपने धर्मस्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के संबंध में दिए गए निर्देशों से अवगत करवाया गया। जारी आदेशों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई थी। समझाइश के बाद धर्म गुरुओं/प्रतिनिधियो द्वारा अपने-अपने धर्म स्थलों से स्वयं लाउड स्पीकर निकलवाए, फिर उज्जैन पुलिस/प्रशासन का सहयोग प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें