फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: लव जिहाद को लेकर फिर बवाल, महिदपुर रोड बंद, आरोपी का जुलूस निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 01:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

लव जिहाद के एक कथित मामले को लेकर महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा हिंदू घर में घुसकर युवती से गलत व्यवहार करने की कोशिश के आरोप के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह से हिंदू संगठनों के आह्वान पर महिदपुर रोड नगर बंद है और सड़कों पर प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
लव जिहाद के मामले में विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय बड़ा बवाल मच गया, जब जुबैर नाम का एक युवक एक हिंदू व्यक्ति के घर में घुस गया और वहां रहने वाली युवती से गलत व्यवहार करने की कोशिश की। युवक की इस हरकत पर घरवालों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द किया। मामले ने बुधवार सुबह तूल पकड़ लिया, जब हिंदूवादी संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए आरोपी का सामूहिक जुलूस निकालने और उसके मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

महिदपुर रोड नगर में लव जिहाद के इस कथित मामले को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के आह्वान पर आज नगर बंद रखा गया है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के दशरथ राठौर का आरोप है कि बीती रात महिदपुर रोड क्षेत्र में एक युवक ने हिंदू परिवार के घर में घुसकर उनकी बेटी पर गलत नीयत रखी। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और विरोध शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: Jabalpur News: महंगे शौक और जुए की लत में बना चोर, पुलिस ने 8 चोरी का खुलासा किया, आरोपी पर 31 अपराध दर्ज

बजरंग दल पदाधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक का नाम जुबैर मंसूरी उर्फ गोलू है। संगठनों का दावा है कि आरोपी पहले भी कई युवतियों के संपर्क में रहा है। इसी को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

महिदपुर रोड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों ने प्रशासन से आरोपी का जुलूस निकालने और उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि सख्त कार्रवाई से भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जुबैर मंसूरी ने क्षेत्र की 20 से अधिक महिलाओं और युवतियों को लव जिहाद में फंसा रखा है। उनका दावा है कि आरोपी के मोबाइल फोन में इन महिलाओं और युवतियों के फोटो और वीडियो मौजूद हैं। बदनामी के डर से कई पीड़ित सामने नहीं आ पा रहे हैं, जिससे ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें