महाकाल अन्नक्षेत्र में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा महाकाल अन्न क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने आम श्रद्धालुओं के साथ पंक्ति में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान दोनों नेताओं ने न केवल श्रद्धालुओं के साथ सादगीपूर्वक भोजन किया, बल्कि स्वयं भी प्रसाद वितरित कर सहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान दोनों ने अपनी जूठी थाली भी उठाई।
प्रसादी ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी-अपनी थाली खुद उठाकर निर्धारित स्थान पर रखी। इसके साथ ही उन्होंने डिस्पोजेबल सामग्री को स्वयं डस्टबिन में डालकर स्वच्छता का संदेश दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की भावना को व्यवहार में उतारा।
ये भी पढ़ें: Ujjain News: बाबा महाकाल के मस्तक पर नजर आया चतुर्थी का चन्द्रमा, भस्म आरती के दौरान दिए कुछ ऐसे दर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि महाकाल परिसर में सभी श्रद्धालु समान हैं। यहां स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि मंदिर परिसर को साफ-सुथरा रखने में सभी अपना सहयोग दें।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान महाकाल परिसर में व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।