फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए वीआईपी; उप मुख्यमंत्री और कॉमेडियन भारती पहुंचे दरबार

Thu, 22 Feb 2024 09:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पत्नी रेणु के साथ भस्म आरती देखी। वहीं मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी इस दौरान भावविभोर नजर आईं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उनकी पत्नी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर के दरबार मे प्रतिदिन सुबह होने वाली भस्म आरती में आज दो वीआईपी पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती गोरी जोशी ने बताया कि गुरुवार सुबह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पत्नी रेणु देवड़ा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने नंदी हाल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। इनके साथ ही मशहूर कॉमेडियन भारती भी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। भस्म आरती के दौरान भारती इतनी भाव विभोर हो गई कि उनकी आंखों से आंसू आते रहे। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा और भारती ने भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल के दर्शन किए और फिर मंदिर से रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ भगवान को देखती रही और मेरी आंखों से आंसू बहते रहे : भारती
भारत की फेमस कॉमेडियन भारती सुबह उज्जैन पहुंचीं। सुबह होने वाली भस्म आरती मे सम्मिलित हुईं। बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर भारती ने बताया कि मुझे कुछ मांगने का वक्त ही नहीं मिला। मैं सिर्फ भगवान को देखती रही और मेरी आंखों मे से आंसू बहते रहे। मानो कोई अपने छोटे बच्चों को तैयार करता है इस तरह उनको तैयार किया जा रहा था। मैं महाकाल से कामना करती हूं कि भगवान ऐसे ही मुझे बुलाते रहे। मैं अपने परिवार के साथ फिर उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने आऊंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें