फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर धवल कुलकर्णी, पत्नी और बेटे के साथ लिया आशीर्वाद

Fri, 15 Nov 2024 12:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

क्रिकेटर धवल कुलकर्णी अपनी पत्नी श्रद्धा और बेटी के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक भी किया।
विज्ञापन
पत्नी के साथ पूजा करते क्रिकेटर धवल कुलकर्णी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए क्रिकेटर धवल कुलकर्णी अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने करीब 2 घंटे तक भस्म आरती देखी और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि क्रिकेटर धवल कुलकर्णी अपनी पत्नी श्रद्धा और बेटी के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप का दर्शन किया। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान का पूजन-अर्चन और अभिषेक भी किया। भस्म आरती के दर्शन करने के बाद धवल कुलकर्णी ने मीडिया को बताया कि वे वर्ष 2015 से बाबा महाकाल के दरबार में आ रहे हैं। यहां उन्हें आत्मिक शांति मिलती है, भस्म आरती का अनुभव उन्हें बहुत अच्छा लगता है।


विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन हैं धवल कुलकर्णी?
धवल सुनील कुलकर्णी एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 1988 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। कुलकर्णी दाएं हाथ के गेंदबाज हैं। वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2016 में गुजरात लॉयंस की तरफ से खेले थे। इसके अलावा वे मुंबई इंडियन्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। धवल कुलकर्णी ने अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत सितंबर 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी। उनका ट्वेंटी-20 करियर 20 जून 2016 को भारत-ज़िम्बाब्वे श्रृंखला के दौरान शुरू हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें