फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: आरी से गला काटकर युवक की हत्या मामले में  प्रकरण दर्ज, बंद कमरे में मिली थी पांच दिन पुरानी लाश

Fri, 08 Sep 2023 11:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन के छोटी मायापुरी इलाके से पांच दिन पुरानी लाश बरामद की गई थी, मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के कमरे में फैला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के छोटी मायापुरी में बंद कमरे से मिली पांच दिन पुरानी लाश के मामले में गुरुवार रात पुलिस ने हत्या की धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की अंडरवियर से आरी मिली है। जिससे उसका गला काटा गया था। वहीं पुलिस को कुछ फुटेज भी मिले हैं, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चिमनगंज थाना पुलिस ने सोमवार रात छोटी मायापुरी में एक मकान से जितेन्द्र रायकवार की पांच दिन पुरानी लाश बरामद की थी, जिसमें कीड़े लग चुके थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला काटकर हत्या किये जाने और अंडरवियर से आरी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में 302 का प्रकरण दर्ज किया है। मृतक मूलरूप से आगर नाके का रहने वाला था, छोटी मायापुरी का मकान उसकी मां के नाम पर है। जहां जितेन्द्र अपनी पत्नी बच्चों से अलग रहकर निवास करता था। वह सप्ताह में एक दिन आगर नाके पर परिवार से मिलने जाता था। रक्षाबंधन पर परिवार से मिलने गया था, उसके बाद लापता हो गया था। परिजनों ने छोटी मायापुरी आकर देखा था, लेकिन बाहर से ताला लगा होने पर वापस लौट गये थे। सोमवार रात दुर्गंध आने पर दरवाजा खोल गया। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और जितेन्द्र की लाश जमीन पर पड़ी थी।

दोस्त को पूछताछ के लिए बुलाया
हत्या का मामला सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने बताया था कि जितेन्द्र उद्योगपुरी मयूर मेंहदी कारखाने में काम करता था, जहां इंदौरगेट पर रहने वाले युवक से अच्छी दोस्ती थी। वह हमेशा जितेन्द्र के साथ रहता था, लेकिन घटना सामने आने के बाद से वह ना मौके पर आया और ना ही अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। परिजनों ने उस पर शंका जताई, पुलिस ने मृतक के दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन कुछ सामने नहीं आया। इस बीच पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण फुटेज मिले हैं, जिसमें एक व्यक्ति दिखाई दिया है। जल्द मामले का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें