फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: एशिया की सबसे लंबी बास्केटबॉल खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी महाकाल के दरबार में, विशेष पूजा-अर्चना की

सार

एशिया की सबसे लंबी बास्केटबॉल खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। पूनम चतुर्वेदी का कद छह फीट 10 इंच है।  
विज्ञापन
एशिया एवं भारत की सबसे लंबी बास्केटबॉल खिलाड़ी सुश्री पूनम चतुर्वेदी पहुँची महाकालेश्वर मंदिर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया की सबसे लंबी बास्केटबॉल खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। छह फीट 10 इंच लंबी पूनम को भारत ही नहीं एशिया की सबसे लंबी बास्केटबॉल खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने उज्जैन में विशेष पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन

 
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने बताया कि पूनम चतुर्वेदी बास्केटबॉल की खिलाड़ी होने के साथ ही अपनी लंबाई के कारण भी प्रसिद्ध है। उन्होंने 2011 में बास्केटबॉल से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह हावड़ा में एक वरिष्ठ क्लर्क के पद पर सरकारी नौकरी भी कर रही हैं। बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची पूनम ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। नंदी जी के कानो में मनोकामना कहकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि मैं बाबा महाकाल की भक्त हूं इसलिए यहां दर्शन करने आई हूं। अपनी अधिक लंबाई को मैं अपनी कमी नहीं बल्कि अपना गौरव मानती हूं। श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने पूनम चतुर्वेदी का स्वागत सम्मान किया। 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें