फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: रत्नेश्वर महादेव मंदिर में विक्षिप्त का हंगामा, शिवलिंग और नंदी जी की प्रतिमा तोड़ी, पहुंची पुलिस

Wed, 28 Feb 2024 02:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भगवान श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में एक विक्षिप्त ने शिवलिंग और प्रतिमाओं को तोड़ दिया। सरपंच रमेश शर्मा ने बताया कि खंडित प्रतिमाओं के स्थान पर नई प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर के पुजारियों से बात कर ली गई है।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के रत्नाकर सागर (उंडासा तालाब) पर उस समय हंगामा हो गया जब भगवान के दर्शन और पूजा करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिर में भोले बाबा और नंदीजी की प्रतिमा टूटी हुई मिली। इस दौरान मंदिर में एक युवक भी मौजूद था, जिसने मंदिर में गंदगी मचा रखी थी। अति प्राचीन मंदिर में भगवान की टूटी प्रतिमा देखकर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने घटना की सूचना हंड्रेड डायल को दी, जिसके कुछ देर बाद चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। 

विज्ञापन


चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि रत्नाकर सागर (उंडासा तालाब) पंचक्रोशी यात्रा का उपपड़ाव है। इस स्थान पर तालाब के किनारे भगवान श्री रत्नेश्वर महादेव का अति प्राचीन मंदिर बना हैं। बुधवार एक अर्धविक्षिप्त युवक ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव और नंदी जी की प्रतिमा को तोड़ दिया। क्षेत्र के कुछ लोग सुबह पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। सरपंच रमेश शर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश कर शांत कराया।  

प्रतिमा की होगी प्राण प्रतिष्ठा
सरपंच रमेश शर्मा ने बताया कि इन खंडित प्रतिमाओं के स्थान पर नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इसके लिए मंदिर के पुजारियों से बात कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें