फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री कुलस्ते ने किए बाबा महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

Sun, 23 Jul 2023 04:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रविवार को महाकाल के दर्शन किए। प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्होंने नंदी हॉल से पूजन-अर्चन किया और नंदी के कानों में मनोकामना कही। 
विज्ञापन
नंदी का पूजन करते कुलस्ते और सांसद फिरोजिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया। नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
विज्ञापन


कुलस्ते का उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दुपट्टा, स्मृति चिन्ह व प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के निर्देशों का पालन करते हुए केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन किए। इसके बाद वे नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान उन्होंने नंदी का पूजन-अर्चन कर उनके कानों मे अपनी मनोकामना भी कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें