फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: महाकाल की तीसरी शाही सवारी आज, सीएम शिवराज होंगे शामिल, गर्भगृह में बाबा का विशेष पूजन करेंगे

Mon, 24 Jul 2023 12:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज परिवार सहित बाबा महाकाल की तीसरी सवारी में शामिल होने पहुंचेंगे। जहां वे सवारी के पहले बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर लगभग एक घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाएंगे और विशेष अनुष्ठान भी करेंगे।
विज्ञापन
आज महाकाल की सवारी में शामिल होंगे सीएम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर आज बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने और उन्हें दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा महाकाल की सवारी का दर्शन पूजन करने के लिए  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर को परिवार सहित उज्जैन पहुंचने वाले हैं, जहां वे सवारी का पूजन अर्चन करने के पहले बाबा महाकाल की पूजा करेंगे और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज परिवार सहित बाबा महाकाल की तीसरी सवारी में शामिल होने पहुंचेंगे। जहां वे सवारी के पहले बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर लगभग एक घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाएंगे और विशेष अनुष्ठान भी करेंगे। इस दौरान उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहेंगी। 
विज्ञापन




अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री बाबा महाकाल की श्रावण मास में निकलने वाली तीसरी सवारी का पूजन अर्चन करेंगे और उसके बाद जनता का अभिवादन करने के लिए बाबा महाकाल की  पालकी के आगे-आगे भी चलेंगे। उनके द्वारा शिप्रा तट रामघाट पर भी बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन मां शिप्रा के जल से किया जाएगा। जिसके बाद वे पुनः सवारी में शामिल होंगे। बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बाबा महाकाल की सवारी में एक भक्त के रूप में शामिल होते रहे हैं जिसमें उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी नजर आई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें