फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: नेपाल के प्रधानमंत्री दो जून को करेंगे महाकाल दर्शन, अफसरों ने देखी व्यवस्थाएं

Wed, 31 May 2023 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड आगामी दो जून 2023 को उज्जैन भ्रमण पर आ सकते हैं। इस दौरान वे महाकाल के मंदिर भी पहुंचेंगे। इसे लेकर अफसरों ने मंदिर में निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
अफसरों ने महाकाल लोक का निरीक्षण किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के प्रधानमंत्री चार दिन की राजकीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। नेपाल के पीएम पहले इंदौर और फिर उज्जैन पहुचेंगे। यहां नेपाल के पीएम का महाकाल मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम है। मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के बाद पीएम महाकाल लोक देखने भी जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड आगामी दो जून 2023 को उज्जैन भ्रमण पर आ सकते हैं, जिसको लेकर संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं महाकाल लोक का भ्रमण कर व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल अवलोकन कर व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित महाकाल लोक रूट एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता भी देखी, साथ ही किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इस सम्बन्ध में भी संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए। बताया जाता है कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का महाकाल लोक कैंडी द्वार पर प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें