फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: प्रभात झा पहुंचे महाकाल की शरण में, गर्भग्रह में किया पूजन-अर्चन, नंदी हॉल में लगाया ध्यान

Fri, 24 Mar 2023 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा महाकाल मंदिर पहुंचे। शुक्रवार दोपहर को उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन व अभिषेक किया। जिसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया। 
विज्ञापन
प्रभात झा ने मकाकाल का पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन व अभिषेक किया। इसके बाद वे नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाते नजर आए।
विज्ञापन

 
इन दिनों बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार दोपहर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा महाकाल मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन व अभिषेक किया। जिसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया। इस दौरान पुजारी गणों ने नंदीहाल में ही कुछ मंत्रों का जाप कर प्रभात झा को एक संकल्प भी दिलाया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी राजराजेश्वर शास्त्री मूसलगांवकर और भाजपा नेता भी मौजूद रहे। 

तिलक लगवाया, दक्षिणा भी दी
गर्भगृह में पूजन-अर्चन के दौरान प्रभात झा ने ना सिर्फ तिलक लगवाया बल्कि पुजारीगणों को दक्षिणा भी प्रदान की। इस दौरान पुजारी गण दक्षिणा लेने से मना करते दिखाई दिए, लेकिन इस दौरान वे जबरदस्ती रुपये देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें