फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: त्रिनेत्रधारी स्वरूप में हुई बाबा महाकाल की आरती, मस्तक पर लगाया ॐ फिर दिए भक्तों को दर्शन

Thu, 17 Apr 2025 08:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट, रुद्राक्ष की माला और फूलों की माला पहनाकर त्रिनेत्रधारी स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। भस्म आरती में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर जय श्री महाकाल के जयघोष के साथ आरती में भाग लिया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई। 

विज्ञापन



 

ये भी पढ़ें- पहले वेरीफिकेशन, फिर महाकालेश्वर मदिर में नियुक्ति, एसपी ने मंदिर प्रशासक को क्यों लिखा ऐसा पत्र?

विज्ञापन
विज्ञापन


आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज भस्मआरती में बाबा महाकाल को त्रिनेत्रधारी के स्वरुप में फूलों की माला पहनाकर शृंगारित किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।

ये भी पढ़ें- जमीन का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, पटवारी-कोटवार को पीटा, दो किसान भी घायल

श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा के भक्त द्वारा रजत छत्र चढ़ाया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान की शृंखला में उज्जैन की उषा खंडेलवाल द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को एक नग रजत छत्र भेंट किया गया। जिसका वजन लगभग 2020.600 ग्राम है। पूजन आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया और विधिवत रसीद प्रदान की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें