फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Aaj Ke Darshan: मस्तक पर चन्द्र, सर्पों से सजे बाबा महाकाल, मावे व आभूषणों से हुआ दिव्य शृंगार

Wed, 07 Feb 2024 10:07 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Baba Mahakal Aaj Ke Darshan: उज्जैन में श्री महाकाल बाबा का भस्म आरती में बुधवार को दिव्य शृंगार हुआ। मावे-आभूषणों से बाबा महाकाल को सजाया गया।
विज्ञापन
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के आज के दिव्य दर्शऩ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। फिर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया। इस तरह पूजन-अर्चन के बाद कपूर आरती की गई और भगवान के मस्तक पर मुकुट, सूर्य अर्पित किया गया। मावे व आभूषण से शृंगार किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान श्री महाकाल को सर्पों से भी शृंगारित किया गया। शृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढंककर भस्मी रमाई गई। भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित गुलाब के पुष्प से बनी माला भी अर्पित की गई। इसके बाद फल और मिष्ठान्न  का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के भाई ने महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के भाई ने दान दिए एक लाख 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाई नन्दलाल यादव ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर श्री महाकालेश्वर भगवान के श्री चरणों मे एक लाख रुपये अर्पित किए। भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने यादव का धन्यवाद ज्ञापित कर उनका सम्मान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें