फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: सिर पर सर्प और भस्म रमाकर अद्भुत दिखे महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दिव्य स्वरूप के दर्शन

Sun, 04 Feb 2024 09:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Mahakal Darshan Photo Today : श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु पधारे नेक्सजन एनर्जिया के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य के लिए एक लाख रुपये नकद राशि दान की। 
विज्ञापन
बाबा महाकाल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज पोष कृष्ण पक्ष की नवमी रविवार पर तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया। इसके बाद  गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर मुकुट सूर्य, चंद्र, सर्प, बिल्व पत्र और ॐ अर्पित कर भगवान महाकाल का शृंगार किया गया इस दौरान बाबा महाकाल ने पीताम्बर भी धारण किया। शृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। 

विज्ञापन


भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। इसके बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


नईदिल्ली के भक्त ने दिया एक लाख का दान
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी और राकेश श्रीवास्तव की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु पधारे नेक्सजन एनर्जिया के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य के लिए एक लाख रुपये नकद राशि दान की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दर्शन व्यवस्था के नोडल अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने नकद राशि प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें