फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: महाकाल दर्शन करने पहुंचीं अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता, गोविंदा विज्ञापन शूट में रहे व्यस्त

Mon, 15 May 2023 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रसिद्ध फिल्म स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का गर्भगृह में पूजन अर्चन करने के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन
उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंची गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध फिल्म स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का गर्भगृह में पूजन अर्चन करने के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी ने सुनीता आहूजा का पूजन अर्चन करवाया। सुनीता आहूजा मंदिर में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। 
विज्ञापन


पंडित रमण त्रिवेदी ने बताया कि फिल्म स्टार गोविंदा और उनका पूरा परिवार बाबा महाकाल का अनन्य भक्त है। जो कि 30 से 35 वर्षों से लगातार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ रहा है। इस परिवार की बाबा महाकाल में अटूट श्रद्धा है, इसीलिए बाबा महाकाल के दर्शन करने समय-समय पर आते रहते हैं। सोमवार को उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर आगामी समय में आने वाली फिल्मों व एपिसोड की सफलता की कामना की है। 

देवास में विज्ञापन शूट करने आए थे अभिनेता गोविंदा
बताया जाता है कि जिस समय फिल्म स्टार गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक कर रही थीं। उसी समय फिल्म स्टार गोविंदा देवास के ग्राम जामगोद में एक पशु आहार कंपनी के विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें