फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: थाना प्रभारी को हटाने के लिए करणी सेना का आंदोलन, एसपी कार्यालय के बाहर की भूख हड़ताल

Thu, 08 Jun 2023 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक को हटाने की मांग को लेकर करणी सेना ने एसपी ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल की। रणी सेना का कहना है कि जब तक थाना प्रभारी को थाने से हटाया नहीं जाता तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
उज्जैन में करणी सेना ने भूख हड़ताल कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर गुरुवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की गई। हड़ताल महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक को हटाने की मांग को लेकर की गई।
विज्ञापन


करणी सेना के शैलेंद्र सिंह झाला ने बताया कि महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक की कार्यप्रणाली पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना ने एसपी कार्यालय और उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल की है। 

झाला ने बताया कि महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक की कार्यप्रणाली क्षेत्र में काफी आक्रोश है। कुछ दिनों पूर्व 14 साल की नाबालिग बालिका की गुमशुदगी दर्ज करवाने और बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस की सहायता लेने पहुंचे तो पुलिस ने उनसे रुपए ऐंठ लिए और बच्ची को ढूंढने के बजाय परिजनों को ही खरी-खोटी सुना दी। साथ ही थाना प्रभारी पर आर्मी जवानों व निर्दोष लोगों पर झूठा फंसाकर लाखों रुपये लेने का भी आरोप लगा है। करणी सेना का कहना है कि जब तक थाना प्रभारी को थाने से हटाया नहीं जाता तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


13 मार्च को भी कर चुके आंदोलन
बताया जाता है कि महिदपुर थाना प्रभारी की कार्यशैली से नाराज होकर करणी सेना ने 13 मार्च को भी महिदपुर में आंदोलन किया था। जिस पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात का भरोसा दिलाया था कि थाना प्रभारी को जल्द से जल्द हटा दिया जाएगा। लेकिन आज दिनांक तक थाना प्रभारी दिनेश भोजक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें