फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूजन अर्चन कर लिया महाकाल का आशीर्वाद

Mon, 29 Jan 2024 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
महाकाल के दरबार पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। 

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा मिश्रा का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर रोड स्थित एक होटल पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे और मंगलवार सुबह मंगलनाथ भगवान का पूजन अर्चन करने मंदिर पहुंचेंगे। याद रहे कि कल मंगलवार का दिन है और मंगलनाथ मंदिर में मंगलवार के दिन भगवान मंगलनाथ की पूजा अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कल श्री मिश्रा यहां पर पूजन अर्चन करने के बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें