फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मंदिर के पट खुलते ही गूंज उठा जयश्री महाकाल, सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा के दर पर लगा भक्तों का तांता

Mon, 24 Jul 2023 08:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Mahakal Sawan Somwar 2023 : अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल की सुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन का लाभ ले सके, इसीलिए मंदिर में इन दिनों भस्मआरती के चलायमान दर्शन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप में होने वाले भस्मआरती के दर्शनों के लिए देर रात्रि से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई, जिसके बाद रात 2:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्मआरती के पूर्व मंदिर में पुजारी, पुरोहितों ने जलाभिषेक कर भगवान महाकाल का भांग और सूखे मेवे से श्रृंगार किया। पूजन के पश्चात महानिवार्णी अखाड़ा महंत विनीत गिरी द्वारा भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने चलायमान दर्शन व्यवस्था के तहत अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया।  
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: उज्जैन के इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से रूपवान हो जाते हैं मनुष्य, पूजन से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा
विज्ञापन


श्रावण मास में बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस मास में अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल की सुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन का लाभ ले सके, इसीलिए मंदिर में इन दिनों भस्मआरती के चलायमान दर्शन की व्यवस्था की गई है। जिसका लाभ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को मिल रहा है। आज श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर भी शहर ही नहीं बल्कि देश विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया। रात 2:30 बजे से शुरू हुआ बाबा महाकाल के दर्शनों का क्रम अनवरत जारी है। श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें