उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में आरबी जोन के पास दिन के उजाले में एक लड़की और लड़का बाइक पर आए और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के पास रुके। अपनी बाइक को सड़क किनारे एक बाइक के नजदीक लगाई। यहां पर दोनों अपनी बाइक से उतरे भी नहीं और बेखौफ वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया।
बता दें कि युवक-युवती वहां खड़ी एक बाइक से बड़ी चतुराई से बाइक में लगी बैटरी को निकालकर बाइक पर पीछे बैठी युवती के हाथ में थमाई और चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपनी बाइक से रफूचक्कर हो गए।
यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। चोरी की घटना के बाद फरियादी ने इसकी शिकायत माधवनगर थाने पर की अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैटरी चोर इस जोड़े की तलाश में लग गई है।