फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain : महाकाल के दर्शन करने आए दंपति को अज्ञात वाहन ने कुचला, दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

Wed, 14 Aug 2024 07:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए बाइक सवार दंपति को देवास रोड पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन करने आए दंपति देर रात बाइक से देवास लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई, पति घायल हुआ है।

विज्ञापन


नागझिरी थाना एएसआई धर्मेन्द्र तोमर ने बताया कि देवास रोड पर रात में कार शोरूम के सामने अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में बाइक सवार महिला-पुरुष के घायल होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुर्घटनास्थल पर महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि पुरुष घायल था, दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। शिनाख्त करने पर सामने आया कि दंपति साधना सोलंकी 40 वर्ष और लोकेन्द्रसिंह सोलंकी 42 वर्ष निवासी विजयपुर विजयागंज मंडी देवास के रहने वाले हैं। 

मामले की सूचना पर उज्जैन पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। वापस देवास लौटने के दौरान दुर्घटना हुई है। एएसआई तोमर के अनुसार सुबह पोस्टमार्टम के बाद साधना का शव परिजनों को सौंपा गया है। पति लोकेन्द्र रातभर से बेहोश था, जिसे सुबह होश आया, उसका कहना था कि वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें