फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन कलेक्टर की चेतावनी- चाइनीज मांझा खरीदा-बेचा तो तोड़ दिया जाएगा मकान, धारा-144 के तहत आदेश जारी

Thu, 22 Dec 2022 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने चाइना डोर की खरीद-बिक्री पर रोक लगाते हुए भंडारण को भी प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि चाइनीज मांझा बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। उनके घर-दुकान तोड़ दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
उज्जैन में चाइनीज मांझे पर प्रशासन सख्ती बरत रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन के कलेक्टर का एक नया आदेश चर्चा में है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि चाइनीज मांझे को खरीदने और बेचने वालों के घर तोड़ दिए जाएंगे। कलेक्टर ने ये आदेश इसलिए भी दिया है कि क्योंकि पिछले साल प्रतिबंध के बाद भी मांझा बिका था और इसी के कारण एक युवक की जान चली गई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जनवरी के शुरुआती दिनों से ही पतंगबाजी होने लगती है। लोग इस दौरान पक्के मांझे के नाम पर चाइनीज धागे का इस्तेमाल करते हैं। चाइनीज मांझे के नाम से विख्यात नायलॉन का ये मांझा काफी मजबूत रहता है और आसानी से टूटता नहीं है। इसके दुष्परिणाम लगातार सामने आते रहे हैं। इसी के मद्देनजर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया है। उज्जैन कलेक्टर ने चायना डोर की खरीद बिक्री दोनों पर रोक लगाते हुए भंडारण को भी प्रतिबंधित कर दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि चाइनीज मांझा बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। उनके मकान-दुकान जमींदोज कर दिए जाएंगे। इसके बाद लगातार पतंग की दुकानों पर छापामार कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस भी तैयारी में 
उज्जैन के एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने भी नायलॉन का मांझा बेचने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की बात कही है। चाइनीज मांझे को लेकर धारा-144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। आदेश का उल्लंघन धारा-188 के तहत दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। यह आदेश दो माह तक के लिए प्रभावशील रहेगा। उज्जैन एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने कहा है कि इस बार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़े गए उनकी अवैध संपत्ति को जमींदोज कर दिया जाएगा। इसके अलावा उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यहां की जा सकती है शिकायत 
शहर में चाइनीज मांझे को लेकर लगातार सर्चिंग की जा रही है। आप भी इस मुहिम में शामिल हो सकते हैं। अगर आपके पास चाइनीज मांझे से जुड़ी कोई जानकारी है तो आप पुलिस को शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। महाकाल क्षेत्र में टीआई मुनेंद्र गौतम (94799-99024), जीवाजीगंज में गगन बादल (75876-37054), चिमनगंज में जितेन्द्र भास्कर (75876-27076), कोतवाली क्षेत्र में नरेंद्र सिंह परिहार (75876-37023), खाराकुआं क्षेत्र में राजवीर सिंह गुर्जर (70491-19195), माधवनगर क्षेत्र में मनीष लोधा (94799-99178), नीलगंगा में तरुण कुरील (75876-37064), नानाखेड़ा ओपी अहीर (75876-37010), देवासगेट क्षेत्र में राममूर्ति शाक्य (75876-37069) को सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा शांतिदूत हेल्पलाइन 7049119001, कंट्रोल रूम 0734-2525253, 2527143 और डॉयल 100 पर भी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें