फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में शुरू हुई रूद्र यंत्र की सफाई, शाम पांच बजे तक प्रवेश वर्जित रहा

Thu, 29 Jun 2023 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Mahakaleshwar Temple Ujjain: उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में रूद्र यंत्र की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। इसको देखते हुए दोपहर एक से शाम पांच बजे तक प्रवेश वर्जित रहा।
विज्ञापन
गर्भगृह में शुरू हुई रूद्र यंत्र की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में महाशिवरात्रि, दीपावली और बाबा महाकाल के दरबार में मनाए जाने वाले हर पर्व की तरह इस वर्ष भी श्रावण मास पर्व को लेकर गर्भगृह में चांदी के रूद्र यंत्र की सफाई का काम शुरू हो चुका है। दिल्ली के एक भक्त सुशील कुमार द्वारा यह सफाई का कार्य करवाया जा रहा है, जिसके लिए गुरुवार को मंदिर में दोपहर एक से शाम पांच बजे तक गर्भगृह में सभी का प्रवेश वर्जित रहा।

विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी देते हुए महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया, आगामी श्रावण पर्व को लेकर मंदिर के गर्भगृह की चांदी की दीवारें व छत पर लगे रूद्र यंत्र की सफाई एवं पॉलिश का कार्य आज से शुरू हुआ। जो कि कुल चार दिनों तक जारी रहेगा।

मंदिर में चल रहे सफाई कार्य के चलते आज दर्शनार्थियों ने नंदी मण्डपम के पीछे गणपति मण्डपम के बैरिकेट्स से महाकालेश्वर भगवान के दर्शनों का लाभ लिया। सफाई के दौरान गर्भगृह की रजत मंडित दीवारों, मंदिर का चांदी द्वार, चांदी के रूद्र यंत्र और सभा मण्डप के चांदी द्वार की सफाई चार दिनों तक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें