फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: तिरंगा यात्रा में बच्चों ने लगाए जय श्री राम के नारे, शिक्षक ने छात्रों को डंडे से पीटा, अपशब्द कहे

Thu, 17 Aug 2023 07:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदर मेरी स्कूल की तिरंगा यात्रा में कुछ बच्चों ने जय श्री राम के नारे लगा दिया, अनुशानहीनता करने पर स्कूल शिक्षक ने बच्चों को डंडें से पीटा और अपशब्द कहे।
विज्ञापन
पालकों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले की नागदा तहसील के मदर मेरी हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में कुछ छात्रों ने जय श्रीराम के नारे लगाए तो छात्रों की डंडों से पिटाई की गई। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों द्वारा रैली में अनुशासनहीनता करने पर सख्ती की गई थी। इस मामले में नागदा पुलिस को की गई शिकायत में पीड़ित छात्र ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। जय श्रीराम के नारे लगाने पर स्कूल की संचालिका मारिया शेखावत और एक शिक्षक ने बच्चों को डंडों से पीटा अपशब्द भी कहे। छात्र ने कहा कि शिक्षकों का कहना था कि जय श्रीराम के नारे लगाने की क्या जरूरत है। शिकायत के बाद पुलिस ने पांच बच्चों का मेडिकल कराया, मेडिकल में सभी बच्चों के हाथ और पैर पर मारपीट के निशान थे। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने स्कूल संचालिका एवं एक शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन




अनुशासनहीनता कर रहे थे बच्चे
इस मामले में स्कूल की संचालिका मारिया शेखावत का कहना है कि बच्चों के साथ थोड़ी बहुत सख्ती की गई है यह सही बात है। रैली के दौरान कुछ बच्चे बहुत ज्यादा अनुशासनहीनता कर रहे थे। कुछ बच्चे रैली की शुरुआत में ही शिक्षक का कहना नहीं मानकर रैली में अनियमितता कर रहे थे, उन्हें ऐसी हरकत नहीं करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें