फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मैजिक की छत पर बैठा था युवक, यातायात पुलिस ने चालक को पकड़ा और कान पकड़कर मंगवाई माफी

Fri, 05 Jan 2024 02:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन में मैजिक के ऊपर बिठाकर गाड़ी चलाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे कान पकड़कर माफी मंगवाई गई है, वहीं उस पर जुर्माना लगाया गया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। 
विज्ञापन
मैजिक वाहन की छत पर युवक को बिठाने वाले गाड़ी चालक ने माफी मांगी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन शहर में गुरुवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमे एक मैजिक चालक महाकाल क्षेत्र में मैजिक पर एक व्यक्ति को बैठक तेजी से गाड़ी चला रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात थाना पुलिस ने तुरंत इस मामले को संज्ञान में लिया और मैजिक चालक को गिरफ्तार करते हुए न सिर्फ उसे पर जुर्माना लगाया बल्कि उससे कान पड़वाकर माफी भी मंगवाई। 
विज्ञापन


यातायात थाना प्रभारी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि एक वीडियो सामने आया था। इसमें मैजिक वाहन के ऊपर एक व्यक्ति को बैठाकर वाहन चलाता दिखाई दे रहा था। यह वीडियो शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र देवासगेट बस स्टैंड से श्री महाकालेश्वर मंदिर मार्ग के बीच का था। मैजिक वाहन क्रमांक MP 13 TA 1654 के चालक की पहचान आकाश सिंह (33) निवासी हिरामिल की चाल के रूप में हुई थी, जिसने माफी मांगी है। उक्त वाहन चालक आकाश के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई है और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई है। गाड़ी की तेज गति को देखकर यह अंदाजा साफ लगाया जा सकता था कि गाड़ी के ऊपर बैठा व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। चालक की एक गलती से कोई गंभीर दुर्घटना उस व्यक्ति के साथ घट सकती थी।  

पुलिस ने गिरफ्तार किया तो कहा - अब ऐसी गलती नहीं करूंगा
पुलिस ने तत्काल वीडियो को संज्ञान में लेकर उक्त वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। वहीं वाहन चालक ने माफी मांगते हुए कहा कि मैं माफी मांगता हूं आगे से ऐसा नहीं करूंगा। उसने अभी बताया कि मैजिक की छत पर सवारी नहीं बल्कि मेरा कंडक्टर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें