फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: दीवार फांदकर भाइयों को जेल में छुड़ाने गए युवक को दो साल की सजा, एक हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा

Mon, 01 May 2023 10:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

जेल में बंद अपने भाइयों को छुड़ाने गए आरोपी को न्यायालय ने दो साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह वर्ष पूर्व अपने भाइयों को तराना की जेल से भगाने के लिए एक युवक दीवार फांदकर जेल में पहुंच गया था, जहां जेल प्रहरियों की सतर्कता के चलते उसे पकड़ कर उसके खिलाफ तराना थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले मे हुई सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दो वर्ष का सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र खाण्डेगर ने बताया कि शांतिलाल, मुख्यप्रहरी, उपजेल तराना ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 10 मार्च 2017 को उपजेल तराना में लगभग 9:45 बजे ईश्वरसिंह पुत्र मानसिंह (उम्र 30 वर्ष निवासी नयाखेड़ा) जेल की दीवार फांदकर अंदर कूद गया था। जिसे ड्यूटी पर तैनात प्रहरी संतोष शुक्ला व अशोक ने दौड़कर जेल की छत पर पानी की टंकी से पकड़ा था। ईश्वरसिंह का भाई राजेश व गणेश तराना जेल में बंद हैं। ईश्वरसिंह इन्हें भगाने के लिए ही जेल की दीवार फांदकर यहां कूद गया था। ईश्वरसिंह के विरूद्व थाना तराना में अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक जांच के बाद न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। 

जहां न्यायालय सपना शर्मा, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसील तराना जिला उज्जैन के न्यायालय द्वारा आरोपी ईश्वरसिंह को धारा 456, 225 भादवि में दो वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें