फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिप्रा में कार गिरी, टीआई-एसआई के शव मिले, महिला कांस्टेबल की तलाश जारी; किशोरी की तलाश में जा रहे थे

Sun, 07 Sep 2025 12:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में शिप्रा नदी से उन्हेल थाना प्रभारी और एसआई का शव बरामद कर लिया गया है। महिला आरक्षक की तलाश की जा रही है। तीनों एक लापता किशोरी की तलाश में जा रहे थे, इस दौरान उनकी कार नदी में गिर गई थी।
विज्ञापन
अशोक शर्मा, आरती पाल और मदनलाल निनामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की शिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, लापता महिला आरक्षक की तलाश की जा रही है। नदी से जो दो शव बरामद हुए हैं उनकी पहचान उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा और एसआई मदनलाल निमामा के रूप में हुई है। महिला आरक्षण आरती पाल अभी भी लापता है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

दरअसल, शनिवार रात को शिप्रा नदी के बड़े पुल से एक कार असंतुलित होकर नीचे पानी में गिर गई थी। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, नगर निगम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोरों की टीम कार और उसमें फंसे लोगों की तलाश मे जुट गई। रात करीब नौ बजे से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में देर रात तक पुलिस को सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह छह बजे एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस को भैरवगढ़ क्षेत्र में नदी में एक शव होने की सूचना मिली।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नदी के बाहर निकाला, जो  उन्हेल के थाना प्रभारी अशोक शर्मा का था। इस दौरान पुलिस को पता चला कि जो कार नदी में गिरी थी वह  पुलिसकर्मी की ही थी। कार में थाना प्रभारी अशोक शर्मा के साथ सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल भी सवार थे।

ये भी पढ़ें:   अवैध संबंध में हत्या, पहली ने छोड़ा, दूसरी मां नहीं बन सकी, तीसरी पत्नी ने पति को ही मरवा डाला; कहानी
विज्ञापन

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल शनिवार को गुराडिया-सांगा क्षेत्र से लापता हुई 14 साल की बालिका की तलाश में  चिंतामण जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। एसपी शर्मा ने कहा कि संभवतः कार महिला आरक्षक आरती चला रही थीं, इस दौरान शिप्रा नदी के बड़े पुल से अनियंत्रित होकर कार नदी में गिर गई। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी अशोक शर्मा के बाद  सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का भी शव नदी से बाहर निकाल लिया है। महिला आरक्षक आरती पाल और कार की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें:  छह घंटे से कीचड़ में पड़ा था शव, पुलिस उठाने पहुंची तो अचानक खड़ा हो गया सरपंच, बोला- मैं जिंदा हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें