फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मौसी के घर जा रहे युवक से मारपीट, बदमाशों ने चाकू मारकर लूटी बाइक

Fri, 19 Jul 2024 03:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

युवक से मारपीट और फिर चाकू मारकर बाइक लूटकर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
थाना नीलगंगा जहां हुई लूट की वारदात
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार देर रात महिदपुर निवासी युवक मोटरसायकल से इंदौर रोड के ग्राम मेंडिया में रहने वाली अपनी मौसी के घर जा रहा था। हनुमान नाका चौराहा पर दो बदमाशों ने उसे रोका और चाकू मारकर उसकी बाइक लूटकर ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की, तड़के छुमछुम बाबा की दरगाह के पास से दोनों बदमाशों को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


नीलगंगा थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया ने बताया कि महिदपुर निवासी राहुल पिता मोहनलाल उम्र 24 साल रात डेढ़ बजे अपनी बाइक से इंदौर रोड के ग्राम मेंडिया में रहने वाली अपनी मौसी के घर जा रहा था। जब वह हनुमान नाका चौराहा से गुजर रहा था, उस दौरान दो बदमाशों ने उसे रोका और पैसों की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और राहुल को बुरी तरह पीटकर उसे चाकू मार दिया। इसके बाद दोनों बदमाश उसकी बाइक छीनकर भाग गए।

घायल हालत में युवक नीलगंगा थाने जा रहा था, इस दौरान रास्ते में उसे पुलिसकर्मी मिल गए जो तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार शुरू कराया। इसके बाद घायल युवक ने वारदात की जानकारी पुलिसकर्मियों को दी। पुलिसकर्मियों ने घायल के बताए हुलिये के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। रात साढ़े 3 बजे के करीब छुमछुम बाबा की दरगाह के पास से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक जब्त कर ली गई। पुलिस ने नलिया बाखल निवासी आकाश और कल्लू तोमर निवासी नीलगंगा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें