फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, खुले तार ने ले ली बच्ची की जान

Thu, 28 Dec 2023 09:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पटरी से मिले शव की शिनाख्त न होने पर आज दफनाएगी पुलिस। वहीं करंट से बच्ची की मौत पर परिजनों के दर्ज कराए जाएंगे बयान।
विज्ञापन
हादसों में दो लोगों की मौत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पहले मामले में मक्सीरोड की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर सी केबिन के पास से जीआरपी ने एक युवक की लाश बरामद की। वहीं, मामा के घर रहने वाली भांजी की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक से मिली लाश के मामले में जीआरपी ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान का दस्तावेज नहीं मिला है। ट्रेन से टकराने पर उसकी मौत होना सामने आया है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है, उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान नहीं होने पर आज शव को दफनाया जाएगा। वहीं घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम पानबिहार में रहने वाली घनाबाई पिता कचरूलाल (15) कुछ सालों से अपने मामा हाकमसिंह के यहां रह रही थी।

मामा का परिवार मजदूरी के लिए चला गया था। दोपहर दो बजे के लगभग पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने घनाबाई को बेसुध हालत में देखा तो हाकमसिंह को सूचना दी और बालिका को उठाने का प्रयास किया। उसके पास बिजली का खुला तार पड़ा होना सामने आया। करंट लगने की आशंका में उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर शाम को पोस्टमार्टम कराया। घटना से घट्टिया थाना पुलिस को अवगत कराया गया है। पुलिस घटनास्थल जांच के लिए पहुंची। टीआई आनंद भामोर का कहना था कि अस्पताल चौकी से मर्ग डायरी मिलने पर परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें