उज्जैन-आगर मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घोंसला के पास (माकड़ोन/तराना फंटे के नजदीक) बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में आगर से उज्जैन आ रही शर्मा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार और बस में सवार करीब सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें-
बंद कमरे में फंदे पर लटका था पति का शव, पत्नी पड़ी थी लहूलुहान; पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश
जानकारी के मुताबिक, शर्मा ट्रेवल्स की बस (क्रमांक MP-70-P-0161) आगर से उज्जैन की ओर आ रही थी। इसी दौरान माकड़ोन/तराना फंटे के पास अचानक बाइक सवारों के सामने आने पर उन्हें बचाने के प्रयास में बस चालक नियंत्रण खो बैठा। बस बाइक से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में उतर गई। इस चपेट में अन्य बाइक सवार भी आ गए। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान महेश (पिता बापू) और मोहन (पिता मांगीलाल) के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार चार महिलाएं और तीन पुरुष यात्री भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राघवी थाना पुलिस का बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत घट्टिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बन्देवार के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
ऐसे हुई दुर्घटना