फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बस स्टैंड पर घूम रहा था चार साल से फरार दंगे का आरोपी, पुलिस ने देखा तो लगाई दौड़...

सार

उज्जैन के महिदपुर में 2020 में हुए दंगों के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह बस स्टैंड पर घूम रहा था, जब पुलिस को उसकी खबर मिली। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आया रईस.....
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के महिदपुर थाना पुलिस ने 2020 के दंगे के आरोपी रईस पिता सलीम को चार साल की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिदपुर थाना क्षेत्र में ही छिपा हुआ था और उसे पकड़ने के दौरान भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पहले से की गई तैयारियों के चलते उसे भागने नहीं दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजवीर गुर्जर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दंगे का आरोपी रईस, जो हत्या के प्रयास के मामले में भी फरार था, महिदपुर बस स्टैंड के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर रईस भागने लगा, लेकिन पहले से चौकन्ना पुलिस टीम ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर तुरंत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में धारा 173 (8) जाफौ के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीतेश भार्गव और अनुविभागीय अधिकारी सुनिल कुमार वरकड़े के मार्गदर्शन में महिदपुर थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर की टीम ने रईस को पकड़ा। टीम में उनि महेश सिंह चौहान, आरक्षक चन्द्रभानसिंह गुर्जर, आदिराम केवट, प्रवीण सिंह कुशवाह, समरथ पाटीदार, अनार सिंह, शुभकरण सिंह भदौरिया, रवि जाटव और अखिलेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें