फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: आसमान छू रहे सब्जियों के दाम...धनिया 140 तो मिर्ची बिक रही 80 किलो, 70 रुपये किलो टमाटर ने भी किया लाल

Tue, 02 Jul 2024 09:16 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP: जिले और आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। शहर की प्रमुख सब्जी मंडी में 70 रुपए किलो मेथी तो धनिया 140 रुपए किलो तक बिक रहा है। किसान और व्यापारी बता रहे हैं कि बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम होने के कारण भाव में तेजी दिखाई दे रही है।
 
विज्ञापन
मंहगे हुए सब्जियों के दाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बीते तीन चार दिन से सब्जियों के भाव में दोगुनी वृद्धि हो चुकी है। शहर की सब्जी मंडियों में लोग सब्जियों के भाव सुनकर लिमिट में सब्जियां खरीद रहे हैं। व्यापारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दो-तीन दिन से हो रही बारिश और किसानों द्वारा सोयाबीन की फसल लगाने के कारण सब्जियां जरूरत के हिसाब से शहर में नहीं पहुंच पा रही हैं। इसके चलते सब्जियों के भाव बढ़े हैं।

विज्ञापन


मेथी की बात करे तो बाजार मे इसके दाम 70 रुपये किलो है। आलू 35 से 50 रु तक बिक रहा है। धनिया 140 रुपए किलो में बाजार में बिक रहा है। गिलकी मंडी में 60- 80 रुपए किलो बिक रही है। भिंडी 60 रुपए किलो, टमाटर 50 से 70 रुपए किलो बिक रहा है। मिर्ची 80-100 रुपये किलो बिक रही है। कुल मिलाकर बाजार में भी ऐसी कोई सब्जी नहीं है जो की 40 किलो से कम भाव में बिक रही हो। किसानों के अनुसार अभी कुछ दिन और सब्जियों के भाव में तेजी देखने को मिलेगी।

गृहिणियों ने कही ये बात

बाजार में अभी ऐसी कोई सब्जी नहीं है इसके दामों में बढ़ोतरी न हुई हो, सब्जी तो ठीक धनिया मिर्ची और टमाटर के भाव भी बढ़ गए हैं। ऐसे में सब्जी के बढ़े दाम रसोई का बजट बिगाड़ रहे हैं। 

- पूजा रावल, कस्तूरीबाग

विज्ञापन


बाजार में पहले ही महंगाई अधिक है। ऐसे में सब्जी के बढ़े दाम का बोझ भी बढ़ गया है। मेथी की भाजी, भिंडी, गिलकी, बैंगन, शिमला मिर्च आदि के दाम दो गुना हो गए हैं।
विज्ञापन


- प्रज्ञा नागर, सुभाष नगर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें