फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: टीम इंडिया की जीत पर मनाया जश्न, कपड़े उतारे, गाड़ी की छत पर बैठकर पी बीयर…अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 09:03 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर एक युवक ने कुछ ऐसा हुड़दंग मचाया कि सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद माधवनगर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
जश्न मनाना पड़ा भारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका पर भारत की जीत के बाद शहरवासियों ने टावर चौक पर जश्न तो मनाया था, लेकिन इस जश्न के दौरान मंदसौर के धनवाड़ा में रहने वाला जसवंत पिता दुलेसिंह राजपूत कार क्रमांक MP 13 ZC 6515 पर शर्ट उतारकर प्रियदर्शनी चौराहे पर नजर आया था।

विज्ञापन


जिसने अपनी काले रंग की क्रेटा कार की छत पर एक और बीयर की बोतल जमा रखी थी तो दूसरी और वह सिगरेट पीकर भारत की जीत का जश्न मना रहा था। वैसे तो यहां सभी लोग भारत की जीत का जश्न मनाने ही पहुंचे थे, लेकिन जब लोगों ने जसवंत को कार पर इस तरह देखा था तो लोगों ने उसका वीडियो बनाया और इसे वायरल कर दिया था।

बताया जाता है कि जसवंत की इस हरकत के कारण काफी देर तक प्रियदर्शनी चौराहा पर जाम लग गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस में तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का नंबर के आधार पर जसवंत का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करते हुए उससे माफी मंगवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें