फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: शहर की सफाई व्यवस्था का साइकिल से निरीक्षण करने निकले निगमायुक्त, अधिकारी का अलग अंदाज देख चौंके लोग

Wed, 12 Apr 2023 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है। बुधवार को निगमायुक्त साइकिल से शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले।
विज्ञापन
साइकिल से शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले निगमायुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियां नगर निगम ने प्रारंभ कर दी गई है। सर्वेक्षण एवं सफाई व्यवस्था के लिए प्रत्येक वार्ड में वॉर्ड नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मॉनिटरिंग करते हैं, नगर निगम आयुक्त भी समय-समय पर वॉर्डों में भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का निरीक्षण एवं रहवासियों से फीडबैक ले रहे हैं। बुधवार सुबह निगम आयुक्त रोशन सिंह नेशहर का साइकल से भ्रमण करने निकले और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने बताया कि फीडबैक में तो स्वच्छता की सभी जानकारियां सही मिल रही थी, लेकिन कभी-कभी औचक निरीक्षण करना भी जरूरी है इसीलिए मैंने साइकिल से यह निरीक्षण किया और इस दौरान जो भी कमियां दिखाई दी उसे सुधारने के दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

साइकिल से देखी पुराने शहर की सफाई व्यवस्था
नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह ने साइकिल पर सवार होकर शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने अधिकारियों के साथ निकले। उन्होंने साइकिल से कंठाल, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, महाकाल क्षेत्र, महाकाल लोक इत्यादि क्षेत्रों का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें