फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पुलिस हिरासत में संदिग्ध आरोपी, कॉल डिटेल से खुलेगा गला काटकर की गई हत्या का राज

Wed, 28 Aug 2024 09:46 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

थाना प्रभारी चंद्रिकासिंह यादव ने बताया कि घटनाक्रम के बाद परिवार से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सहयोग भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले का खुलासा करने की कोशिश जारी है। पुलिस ने मामले मे 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
ब्रिज पर मिला था व्यक्ति का शव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के इंगोरिया फोरलेन ब्रिज पर मिली लाश के मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, घटनास्थल से लेकर हिरासत में आए संदिग्धों की कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे है। संभावना है कि जल्द मामले का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, इंगोरिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नये फोरलेन ब्रिज से ग्राम सुनेड़ा के रहने वाले गट्टूसिंह पिता इंदरसिंह 45 वर्ष की लाश बरामद हुई थी। गट्टूसिंह की गला काटकर हत्या की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि हत्या कहीं और करने के बाद लाश को लाकर ब्रिज पर फेंका गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के साथ तीनों संदिग्धों की मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी चंद्रिकासिंह यादव ने बताया कि घटनाक्रम के बाद परिवार से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सहयोग भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले का खुलासा करने की कोशिश जारी है। 

पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
मृतक खेती किसानी का काम करता था। उसकी पहली पत्नी की मौत कैंसर के चलते हो गई थी। जिसके बाद गट्टूसिंह ने दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन, कुछ साल पहले दूसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले को अवैध संबंधों से जोड़कर भी जांच कर रही है। एसडीओपी महेन्द्रसिंह परमार  कहना है कि पुलिस सभी बिंदूओं पर काम कर रही है। जमीन संबंधी मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। लेनदेन को भी जांच में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


मौसर मे गया था मिल गई लाश
गट्टूसिंह की गला कटी लाश मिलने के बाद सामने आया था कि रविवार को गांव में रहने वाले परिवार के यहां मौसर का कार्यक्रम था। जिसके चलते गट्टूसिंह परिवार के साथ खरसौदखुर्द स्थित शिव कृष्ण गार्डन गया था। सोमवार को कार्यक्रम होना था। इससे पहले रात 10 से 10.30 बजे के बीच गट्टूसिंह परिजनों को मवेशी बांधने का बोलकर ग्राम सुनेड़ा के लिए निकल गया था। सोमवार सुबह उसकी लाश ब्रिज पर मिली थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें