फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन में पुलिस पर पथराव, आठ पुलिसकर्मी घायल, अतिक्रमण हटाने से नाराज ग्रामीणों ने किया हमला

Fri, 03 Feb 2023 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और पुलिस दल पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हमले में आठ पुलिसकर्मियों को चोट लगने पर घट्टिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन
उज्जैन जिले में पुलिस पर पथराव किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पुलिस पर पथराव करने का मामला सामने आया है। हमले में आठ पुलिसकर्मियों को चोट लगने पर घट्टिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचे थे, अचानक ग्रामीण भड़क गए और हमला कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन जिले के घट्टिया थाना इलाके के गांव झितरखेड़ी का है। बताया गया कि झितरखेड़ी में कुछ लोगों ने एक बीघा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर वहां प्रतिमा स्थापित कर दी थी। बाउंड्रीवॉल बना ली गई थी। पंचायत ने इसकी शिकायत की थी। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया गया था। यहां तक तो सबकुछ शांति से निपट गया। 
 

पुलिस पर हुए पथराव में आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
बचाने पहुंचे तो पुलिस पर भी चले पत्थर
कार्रवाई कर टीम लौटने लगी। तभी ग्रामीण एकजुट होकर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने गए दल पर पथराव कर दिया गया। बताया ये जा रहा है कि ग्रामीणों ने जेसीबी चालक को पीटा भी है और वाहन में आग लगाने की कोशिश भी की गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम दोबारा मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस बल पर भी हमला कर दिया। कई पुलिसकर्मी बचने के लिए इधर-उधर भागे। ग्रामीणों ने जेसीबी और सरकारी वाहनों पर पत्थर फेंके। कई वाहनों के शीशे टूटे हैं। पथराव से आठ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बाद में क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात किया गया।
 
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भड़के थे ग्रामीण। - फोटो : सोशल मीडिया
चुन-चुनकर की जाएगी गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के पथराव से एसआई पीएस यादव, एएसआई वीरेंद्रसिंह परिहार, सूरसिंह बामनिया, आरक्षक अरविंद यादव, महिला आरक्षक साक्षी, तृप्ति शर्मा, सैनिक मोहनलाल व दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए घट्टिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। घट्टिया थाना प्रभारी पीएस यादव ने बताया कि करीब 60 लोगों ने हमला किया है। सभी पर केस दर्ज कर उन्हें पहचान कर गिरफ्तार करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें