फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: नागदा में निकली जन आशीर्वाद यात्रा में नारेबाजी, पूर्व विधायक को रथ पर नहीं बैठाने पर प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2023 11:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन शहर, महिदपुर व अब नागदा में यात्रा के दौरान विवाद और नारेबाजी के मामले सामने आए हैं। पूर्व विधायक और भाजपा से दावेदारी कर रहे दिलीप शेखावत के समर्थक उन्हें जन आशीर्वाद रथ पर नहीं बैठाने से नाराज दिखाई दिए। 
विज्ञापन
उज्जैन के नागदा में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में विरोध नजर आया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा इन दिनों पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, लेकिन उज्जैन जिले में इस यात्रा को लेकर नकारात्मक खबरें ज्यादा सामने आ रही हैं। उज्जैन शहर, महिदपुर व अब नागदा में यात्रा के दौरान विवाद और नारेबाजी के मामले सामने आए हैं। इनकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। 
विज्ञापन

बता दें, उज्जैन दक्षिण में निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा में जहां जनता नदारद रही, वहीं महिदपुर में वर्तमान विधायक बहादुरसिंह चौहान का भारी विरोध सामने आया। लोगों ने 'पार्टी से कोई बैर नहीं बहादुर तेरी खैर नहीं' जैसे नारे लगाए थे। उज्जैन दक्षिण और महिदपुर विधानसभा में निकाली गई यात्रा अभी सुर्खियों में ही थी कि नागदा विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा का वीडियो वायरल होने से और भी सनसनी फैल गई। 

इस वीडियो में पूर्व विधायक और भाजपा से दावेदारी कर रहे दिलीप शेखावत के समर्थक उन्हें जन आशीर्वाद रथ पर नहीं बैठाने से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने दिलीप शेखावत जिंदाबाद के नारे लगाए। बताया जाता है कि इस नारेबाजी के बाद क्षेत्र में निकाली गई यात्रा में दिलीप शेखावत रथ पर सवार जरूर हुए थे, लेकिन उन्हें रथ तक पहुंचाने के लिए समर्थकों को जिंदाबाद के नारे लगाने पड़े।
विज्ञापन


मैं व्यवस्थाओं में जुटा था: शेखावत
नागदा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जब नागदा  के पूर्व विधायक और भाजपा से दावेदारी कर रहे दिलीप शेखावत से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर बैठने जैसी कोई बात नहीं है, यह यात्रा जब नगर की ओर प्रवेश कर रही थी उस समय का यह वीडियो है लेकिन मैं तब वहां था ही नहीं, क्योंकि मुझे संगठन ने इस यात्रा को लेकर कुछ व्यवस्थाएं दी थी मैं इनका निर्वहन कर रहा था। हो सकता है समर्थकों ने जोश में जिंदाबाद के नारे लगाए हों।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें