फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए गायक साईराम अय्यर, फीमेल वॉइस में सत्यम शिवम सुंदरम भजन गाया

Wed, 29 Mar 2023 08:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार


डुएट सांग गाने वाले प्रसिद्ध सिंगर साईं राम अय्यर बुधवार सुबह बाबा महाकाल की भस्मआरती में शामिल हुए। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लेने के साथ ही गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन व अभिषेक भी किया।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में सिंगर साईराम अय्यर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेल-फीमेल की वॉइस में सांग की परफॉर्मेंस देने वाले प्रसिद्ध सिंगर साईराम अय्यर बुधवार सुबह बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्मआरती के दर्शन करने पहुंचे, जहां वह काफी प्रसन्न चित्त नजर आए। 
विज्ञापन


डुएट सांग गाने वाले प्रसिद्ध सिंगर साईं राम अय्यर बुधवार सुबह बाबा महाकाल की भस्मआरती में शामिल हुए। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लेने के साथ ही गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन व अभिषेक भी किया। जिसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में फीमेल वॉइस में सत्यम शिवम सुंदरम भजन भी गाया। 

मीडिया से चर्चा में साईराम ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती से जो आनंद मिलता है वह अवर्णनीय है। बाबा महाकाल के दर्शन ही नहीं बल्कि इनका जलाभिषेक करने से अच्छा और कुछ नहीं है, हो सके तो आप भी बाबा महाकाल का दर्शन करने जरूर आएं और इनका आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मैं इन दिनों स्वामीनारायण पंत के कुछ नए गाने गा रहा हूं, जिसके साथ ही मेरे कई नए गाने भी आने वाले हैं। नंदी हॉल में प्रसिद्ध सिंगर साईराम अय्यर ने फीमेल वॉइस में सत्यम शिवम सुंदरम भजन गाया। और बताया कि मैंने सभी के कल्याण की कामना बाबा महाकाल से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें