फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: अभिनेता दीपक तिजोरी ने की मंगलनाथ की आराधना, पंचामृत पूजन कर भात चढ़ाया, फिल्म की सफलता की कामना की

Wed, 29 Mar 2023 08:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मंगल दोष के निवारण के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगलनाथ मंदिर पहुंचते हैं और यहां पूजन अर्चन कर इस दोष की निवृत्ति करते हैं।
विज्ञापन
मंगलनाथ का पूजन करते दीपक तिजोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता दीपक तिजोरी मंगल दोष की शांति के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया। दरअसल, फिल्म अभिनेता दीपक तिजोरी को मंगल दोष है। जिसके चलते वह मंगलनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करने आए थे। यहां पुजारियों ने दीपक तिजोरी को भात पूजन सहित विशेष अनुष्ठान कराया। 
विज्ञापन


मंगलनाथ मंदिर के पुजारी अक्षय भारती के द्वारा मंगलदोष के निवारण के लिए बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी की पूजा करवाई गई। जहां उन्होंने मंगलनाथ का पंचामृत पूजन कर उन्हें भात भी चढ़ाएं। उन्होंने बताया कि पूजन अर्चन के दौरान बॉलीवुड एक्टर तिजोरी अपनी आने वाली फिल्म की सफलता के लिए यह पूजन अर्चन करने आए थे। बता दें, मंगल दोष के निवारण के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगलनाथ मंदिर पहुंचते हैं और यहां पूजन अर्चन कर इस दोष की निवृत्ति करते हैं। मंदिर में इसके पूर्व भी अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री कंगना रनौत बाबा मंगलनाथ का पूजन अर्चन करने के साथ ही मंगल पूजा करवाने आ चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें