प्रेम संबंधों के चलते उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या हुई।
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने महाकाल अन्नक्षेत्र के प्रभारी को हिरासत में लिया है। प्रेम संबंधों की वजह से हत्या की बात सामने आ रही है।
पिछले दिनों महाकाल मंदिर के समीप दिनेश मराठा (४१) नामक व्यक्ति की चाकुओं से वार कर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। घटना उस समय हुई जब दिनेश रात को अपने घर जा रहा था। दिनेश महाकाल मंदिर में सुरक्षा एजेंसी का कर्मचारी था। इस मामले में पुलिस की उलझन बढ़ी हुई थी क्योंकि अंधेकत्ल में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें दो लोग नजर आए। इसके बाद धरपकड़ तेज की और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। इस पूछताछ के बाद पुलिस मामले को सुलझाने में कामयाब हुई।