फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Ujjain: लगातार बारिश के कारण शहर के निचले क्षेत्रों में भरा पानी, राहत और बचाव कार्य जारी

Sat, 16 Sep 2023 08:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग की तरफ से 14 सितंबर से जारी अलर्ट के बाद से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से झमाझम बारिश हो रही है। उज्जैन में बारिश के चलते शिप्रा नदी का वाटर लेवल बढ़ने से पानी में मंदिर और पुल पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। क्षेत्रवासियों को डूब क्षेत्र से बाहर निकालकर अन्य स्थानों पर विस्थापित किया गया।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में लगातार जारी बारिश के कारण शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या एक बड़ा संकट बन गई है। इस समस्या के कारण क्षेत्रवासियों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसीलिए नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह बारिश के दौरान निचले क्षेत्रों में हुए जलभराव के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के रहवासियों से चर्चा करते हुए उन्हें यह हौसला दिलाया कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। नगर निगम द्वारा आपके लिए भोजन एवं उचित स्थान पर ठहरने के लिए व्यापक रूप से व्यवस्था की जा रही है। आप सभी को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।   

विज्ञापन




निगमायुक्त रोशन कुमार सिंह ने बताया कि शहर के शांति नगर, एकता नगर, सुदर्शन नगर, चाणक्यपुरी आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसके लिए इन क्षेत्रों में टास्क फोर्स के साथ ही निगम कर्मचारियों को सघन रूप से मानिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया जा रहा है, जिसके क्रम में प्रजापति धर्मशाला में विस्थापितों को सुरक्षित रखा जा रहा है। जहां उनके लिए नगर निगम द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, अपर आयुक्त आदित्य नागर, आरएस मंडलोई द्वारा सतत रूप से निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाओं का नजर रखे हुए हैं। इस दौरान राहत और बचाव कार्य के लिए एक बड़ी बोट भी जलभराव क्षेत्र में लाई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें