फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उफान पर शिप्रा, पानी में समाए घाट-मंदिर; उफनती पुलिया में बहे सहायक सचिव

Fri, 03 Jul 2026 04:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन, देवास और इंदौर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। शिप्रा नदी उफान पर है और रामघाट के कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। वहीं बड़नगर में उफनती पुलिया पार करते समय ग्राम पंचायत के सहायक सचिव बाइक समेत बह गए।
विज्ञापन
उज्जैन में उफान पर शिप्रा नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन, देवास और इंदौर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिप्रा नदी उफान पर है और रामघाट के कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। वहीं बड़नगर में शॉर्टकट के चक्कर में उफनती पुलिया पार कर रहे सहायक सचिव बाइक समेत बह गए। 13 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। जगोटी में भी एक युवक रपट पुलिया पर बाइक समेत बह गया, हालांकि तैरकर उसने अपनी जान बचा ली।

विज्ञापन


शिप्रा के उफान से डूबे रामघाट के मंदिर
लगातार बारिश से उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। रामघाट समेत कई घाटों पर बने छोटे-बड़े मंदिर आंशिक रूप से डूब गए हैं। शिप्रा ब्रिज की छोटी रपट पानी में डूबने के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है। एहतियातन होमगार्ड और पुलिस के जवान घाटों पर तैनात हैं, जो पेट्रोलिंग कर लोगों को गहरे पानी में जाने से रोक रहे हैं। होमगार्ड घाट प्रभारी ईश्वर लाल चौधरी का कहना है कि यह जलस्तर फिलहाल सामान्य है। बारिश के दौरान शिप्रा इससे कई गुना अधिक उफान पर रहती है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन




52 कुंड पर भी पानी का तेज बहाव देखने को मिला। पानी की तेज धार ने यहां का नजारा पूरी तरह बदल दिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव के दौरान नदी और कुंड के किनारे जाने या पानी के पास जाने की लापरवाही न करें।



शॉर्टकट के चक्कर में बह गए सहायक सचिव
दूसरी ओर, बड़नगर तहसील के गावड़ी लोधा में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम पंचायत के सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह सोनगरा बड़नगर से लौटते समय गांव की पुरानी उफनती पुलिया पार कर रहे थे। उनके साथी कृष्ण पाल सिंह अधिक पानी देखकर बाइक से उतर गए, लेकिन सूर्य प्रताप बाइक निकालने लगे और तेज बहाव में बाइक सहित बह गए। रात एक बजे उनकी बाइक करीब 50 मीटर दूर मिल गई, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक सूर्य प्रताप का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन



एसडीआरएफ और पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। इंगोरिया थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि नया रास्ता उपलब्ध होने के बावजूद वे शॉर्टकट के चक्कर में पुरानी पुलिया से निकले, जिससे यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों की चेतावनी अनसुनी करना युवक को पड़ा भारी
इसी तरह जगोटी-खेड़ा खजुरिया मार्ग पर झालड़ा खाल की रपट पुलिया पर जगोटी निवासी केशु आंजना खेत से लौटते समय ग्रामीणों के मना करने के बावजूद बाइक हाथ में पकड़कर पुलिया पार करने लगा। तेज बहाव में वह बाइक सहित बह गया।

यह भी पढ़ें: ममलेश्वर मंदिर की दान राशि पर उठे सवाल, एक साल से सार्वजनिक नहीं हुआ आय-व्यय का हिसाब

गनीमत रही कि तैरना जानने के कारण उसने किनारे की झाड़ियां पकड़कर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसकी बाइक बह गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों और रपट पुलियाओं को पार करने का जोखिम न लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें