फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: नाबालिग को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने पीड़िता को मुक्त कराया, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2024 03:05 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन की महिदपुर ने अगवा की गई 17 साल की किशोरी को दास्तयाब कर लिया है, जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं बढ़ा दी गई हैं।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 जून को गायत्री कॉलोनी महिदपुर में रहने वाले एक परिवार ने महिदपुर थाने पहुंचकर 17 वर्षीय बेटी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की शिकायत दी। थाना पुलिस ने कुछ धाराओं में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। 

विज्ञापन


किशोरी की तलाश के लिए थाना प्रभारी महिदपुर राजवीर सिंह गुर्जर ने एक टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि नाबालिक बालिका का अपहरण किया गया है। पुलिस टीम ने बालिका को आरोपी के कब्जे से छुड़वाने के लिए 27 जुलाई को इंदौर में दबिश। पुलिस ने मौके से बालिका को मुक्त करवाया और आरोपी गोवर्धन पिता मांगीलाल बागरी निवासी लाखाखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित किया गया था। अब उसे  गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। 

बालिका के बयान से बढ़ गई धारा
मामले में अपहृत बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 366 , 376 (2)(एन) भादवि व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय महिदपुर के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें