फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अवैध रूप से शराब की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, सात पेटी शराब और कार जब्त

Wed, 07 Aug 2024 02:44 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पंवासा थाना प्रभारी रविन्द्र कटारे ने बताया कि टीम ने अवैध शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की कार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सात पेटी शराब और एक कार जब्त की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जय गुरुदेव आश्रम रोड श्री सिंथेटिक चौराहा मक्सी रोड के पास सफेद रंग की ऑल्टो कार को रोका। कार क्रमांक MP 09 CU 4806 की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की में 7 पेटी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 33,000 रुपये है।

पंवासा थाना प्रभारी रविन्द्र कटारे ने बताया कि टीम ने अवैध शराब और वाहन को जप्त कर लिया है। आरोपी सुदान सिंह निवासी मताना के खिलाफ अपराध क्रमांक 265/24 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें