फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी ने दीवार से फोड़ा सिर, बदमाश ने ऑटो चालकों से कमीशन को लेकर किया था झगड़ा

Fri, 14 Apr 2023 02:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में डेढ़ माह पूर्व ऑटो चालकों पर हमला करने वाले बदमाश ने पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर अपना सिर दीवाल से फोड़ लिया।
विज्ञापन
कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी ने दीवाल से फोड़ा सर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेढ़ महीने पहले एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऑटो चालकों से होटल में यात्रियों को ठहराने पर कमीशन मांगा था। ऑटो चालकों ने जब यह कमीशन देने से मना किया तो आधा दर्जन लोगों ने ऑटो फोड़कर ऑटो चालकों पर प्राणघातक हमला भी किया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर उज्जैन बुलाया और उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना सिर दीवार से पटककर खुद को घायल कर लिया। 
विज्ञापन


ऑटो चालक परवेज (उम्र 23 वर्ष निवासी अहमद नगर) तथा उसका दोस्त सद्दाम (निवासी ग्रीन पार्क) को 5 मार्च की रात को सूरज बारिक, सागर, गोलू तथा सत्यम ठाकुर निवासी बागपुरा ने चाकू मारकर घायल कर दिया था।आरोपियों ने दोनों चालकों को धमकाया था कि वह यात्रियों को होटल में ठहराने के बदले मिलने वाले कमिशन में से हिस्सा दें, दोनों ने इंकार कर दिया तो बदमाशों ने पीछा कर वारदात को अंजाम दिया था। वहीं दोनों के ऑटो के कांच भी फोड़ दिए थे।

मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने व तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने पूर्व में गोलू निवासी पिपलीनाका और सागर निवासी मोहन नगर को गिरफ्तार कर लिया था। सूरज बारिक व सत्यम ठाकुर की तलाश की जा रही थी। सत्यम को बीते दिनों आगर पुलिस ने पिस्टल लेकर घूमते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आगर जेल से नीलगंगा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उज्जैन पहुंची थी। जहां पूछताछ के दौरान सत्यम ने दीवार से खुद का सिर फोड़ लिया था। पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका उपचार करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें