फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल मंदिर से लापता हुआ वृद्ध कावड़ यात्री, दो दिन बाद रेलवे स्टेशन पर मिले

Fri, 09 Aug 2024 09:30 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

माधुसिंह के पास समिति का कोई पंजीयन नहीं था, यही कारण रहा कि वह 6 अगस्त को बाबा महाकाल को जल अर्पित करने के दौरान मंदिर प्रांगण से लापता हो गए। गांव को लोगों को वे दो दिन बाद रेलवे स्टेशन पर मिले।
विज्ञापन
कावड़ यात्री माधु सिंह जो कि अब अपने घर पहुंच गए हैं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिनों पहले कावड़ यात्रा लेकर उज्जैन आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु महाकाल मंदिर में जल चढ़ाने के दौरान अपने साथियों से बिछड़ गए थे। उनके साथ आए कावड़ यात्रियों ने बुजुर्ग श्रद्धालु को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद उनकी गुमशुदगी की जानकारी थाना महाकाल और थाना बेरछा पुलिस को दी गई। दो दिन बाद बुजुर्ग श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर मिले हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 3 अगस्त को बलडिया सोन में रहने वाले माधु सिंह पिता थावर (70) गांव से निकलने वाली पंचमुखी कावड़ यात्रा में शामिल होकर 50 यात्रियों के जत्थे के साथ बाबा महाकाल को जल अर्पित करने के लिए निकले थे। माधुसिंह के पास समिति का कोई पंजीयन नहीं था, यही कारण रहा कि जब वह 6 अगस्त को बाबा महाकाल को जल अर्पित कर रहे थे, उसी समय मंदिर प्रांगण से लापता हो गए।

पंचमुखी कावड़ यात्रा के रामबाबू पाटीदार ने माधुसिंह को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद माधु सिंह की गुमशुदगी की शिकायत थाना महाकाल में की गई। ग्रामीणों के साथ यहां के लोग लोग माधुसिंह को पिछले दो दिन से तलाश रहे थे।  गांव से आए लोगों का यह प्रयास आज उस समय सफल हो गया जब माधु सिंह को उन्होंने रेलवे स्टेशन पर देखा। इसके बाद वे उनहें लेकर सोन बलडिया पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें