फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: NRI भक्त ने महाकाल मंदिर में नागों से सुसज्जित चांदी का मुकुट किया दान, 4.515 किलोग्राम है वजन

Fri, 05 Aug 2022 10:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कनाडा से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे तरणवीर सिंह ने मंदिर में पूजन अर्चन किया और बाबा महाकाल को 4.515 किलोग्राम चांदी का मुकुट अर्पित किया। मुकुट देखने में बेहद खूबसूरत है, जिसमें चारों ओर नाग बनें हैं जबकि शीश पर गंगा और चंद्रमा बना है।
विज्ञापन
NRI भक्त ने दान किया मुकुट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से चौथे नंबर के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर धाम में सावन के महीने में देश विदेश से भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं। दर्शनार्थी बाबा महाकाल को सोने-चांदी के आभूषण भेंट करते हैं। ऐसे ही एनआरआई भक्त ने बाबा महाकाल को चार किलो से ज्यादा वजनी चांदी का मुकुट समर्पित किया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गुरुवार को कनाडा से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे तरणवीर सिंह ने महाकाल मंदिर में पूजन अर्चन किया और बाबा महाकाल को 4.515 किलोग्राम चांदी का मुकुट अर्पित किया। मुकुट देखने में बेहद खूबसूरत है, जिसमें चारों ओर नाग बनें हैं जबकि शीश पर गंगा और चंद्रमा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन अर्चन के बाद मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने चांदी का मुकुट प्राप्त कर दानदाता को श्री महाकाल का चित्र, प्रसाद, दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा के प्रभारी मनीष पांचाल ने मुकुट की रसीद प्रदान की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें