फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: महाकाल के दरबार में आस्था का नया रिकॉर्ड, सावन में अब तक दर्शन करने पहुंचे 1 करोड़ से अधिक भक्त

Tue, 08 Aug 2023 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

श्रावण मास में श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई हेड काउंट डिवाइस के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि गत एक माह में ही उज्जैन शहर में 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। 
विज्ञापन
महाकाल की शाही सवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण मास में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड आगमन हो रहा है। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद श्रावण मास में 4 जुलाई से लेकर अब तक 1 करोड़ श्रद्धालु भगवान  महाकालेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। 
विज्ञापन




कलेक्टर एवं अध्यक्ष महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई हेड काउंट डिवाइस के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि गत एक माह में ही उज्जैन शहर में 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। उल्लेखनीय है कि इस बार अधिक मास होने के कारण बाबा महाकाल की कुल 10 सवारियां निकलेंगी। अंतिम सवारी 11 सितंबर को निकाली जाएगी। इस दौरान आने वाले एक माह में और अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सामान्य दर्शनार्थियों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। लगभग 20 से 25 मिनट के बीच सामान्य दर्शनार्थियों को दर्शन हो रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें