फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर के विकास कार्यों के लिए दिया एक लाख का दान, मुंबई के दानदाता का सम्मान

Tue, 08 Aug 2023 07:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्यों के लिए मुंबई के एक दानदाता ने एक लाख रुपये का दान दिया है। मंदिर की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया। 
विज्ञापन
उज्जैन में दानदाता का सम्मान किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुंबई के कन्नू भाई पुरुषोत्तम मर्चेंट ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये एक लाख का चेक दिया। इसे मंदिर प्रशासक के निज सहायक प्रशांत त्रिपाठी द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में दानदाता अपने वरिष्ठजनों के जन्मदिवस, पुण्यतिथि, विवाह वर्षगांठ आदि अवसरों पर एक समय के भोजन प्रसाद के लिए 25 हजार रुपये की राशि देकर भोजन करवा सकते हैं, तथा एक पूरे दिन के भोजन प्रसादी के लिए 51 हजार की राशि मंदिर कोष में जमा कर भोजन प्रसादी की व्यवस्था करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मंदिर द्वारा संचालित गौशाला, चिकित्सा व श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें